Bhagalpur News: भागलपुर विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, एफएसएल रिपोर्ट देने वाले वैज्ञानिक देंगे गवाही

Updated at : 04 Mar 2025 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News: भागलपुर विस्फोट मामले में कोर्ट ने अब एफएसएल जांच करने और रिपोर्ट तैयार करने वाले वैज्ञानिक को गवाही के लिए बुलाया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में तीन मार्च 2022 को हुए शक्तिशाली विस्फोट में कुल 15 लोगों की मौत हो गयी थी और आधा दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये थे. मामले में भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 11 की अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अब एफएसएल जांच करने और रिपोर्ट तैयार करने वाले वैज्ञानिक को गवाही के लिए बुलाया है.

मामले में जिंदा बचे पांच आरोपित के विरुद्ध चल रही कार्यवाही

मामले में कोर्ट की ओर से एफएसएल वैज्ञानिक को पत्र भेज दिया गया है. जिनकी गवाही इसी मार्च में दर्ज किया जाना है. गवाही के बाद मामले में अपना फैसला सुना सकती है. बता दें कि मामले में जिंदा बचे पांच आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट की कार्यवाही चल रही है. जिंदा बचे आरोपितों में आजाद आलम, नवीन मंडल, आशीष गुप्ता, धनंजय मंडल और अशोक मंडल उर्फ गुड्डू शामिल हैं.

आधा दर्जन से अधिक घर हुए थे क्षतिग्रस्त

बता दें कि विस्फोट में शीला देवी, नंदनी देवी, प्रियांशु कुमार, गणेश सिंह, अयांश कुमार, आरती कुमारी, लीलावती देवी, राहुल कुमार उर्फ रोहित, मून कुमार, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, महेंद्र मंडल, सुनील मंडल, उर्मिला देवी सहित आयशा की मौत हो गयी थी. जबकि घटना में सुमित कुमार, नवीन मंडल, जया देवी, सोनी देवी, वैष्णवी कुमारी, राखी कुमारी, प्रणव कुमार और मो बशीर गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

Also Read: Holi Special Train: पटना से उधना और दानापुर से वलसाड के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, समय सारिणी जारी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन