भागलपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए दाल, चावल और खाद्य तेल के ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर मंडी की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur Market Price: भागलपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई हैं, जबकि खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर हैं। दाल, चावल और खाद्य तेलों की मौजूदा कीमतों के साथ-साथ आने वाले दिनों में संभावित बदलावों की जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन

Bhagalpur Market Price: अगर आप सोना-चांदी खरीदने या घरेलू राशन की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. स्थानीय मंडियों में अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर कायम हैं. वहीं खाद्य तेलों में पिछले 15 दिनों के दौरान तेजी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

सोना-चांदी की कीमतें ऊंचाई पर कायम

स्थानीय सर्राफा बाजार में पिछले 25 दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि पिछले सात दिनों से भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं. शुक्रवार को सोने में हल्की गिरावट और चांदी में तेजी दर्ज की गई थी, जबकि लगातार तीसरे दिन बुधवार को दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहे.

ताजा थोक दरों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.

दलहन बाजार में अरहर और चना पर नजर

दलहन बाजार में अधिकांश वस्तुओं के दाम स्थिर हैं, लेकिन अरहर और चना की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं. अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग दाल 98 रुपये और कलई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है. वहीं आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है.

कतरनी चावल की मांग बरकरार

अनाज मंडी में कतरनी चावल की गुणवत्ता के अनुसार इसकी कीमत 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा भी बाजार में 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है, जिसकी मांग लगातार बनी हुई है.

खाद्य तेलों में पिछले 15 दिनों से तेजी

तेलहन बाजार में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 15 लीटर वाला मंगल तेल का डिब्बा, जो पहले 2400 रुपये में मिल रहा था, अब 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं 13 लीटर रिफाइंड तेल का डिब्बा 2350 से 2450 रुपये के बीच बिक रहा है.

व्यापारियों ने जताई आगे और बदलाव की संभावना

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकांश खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर हैं, लेकिन शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के साथ कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. उनका मानना है कि आपूर्ति प्रभावित होने या मांग बढ़ने की स्थिति में कुछ विशेष उत्पादों के दाम और बढ़ सकते हैं.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन