सोना-चांदी के भाव स्थिर, दाल और अनाज में ज्यादा बदलाव नहीं, जानें भागलपुर मंडी के ताजा रेट

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur Mandi Bhav: भागलपुर की मंडियों में खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं. सोना-चांदी ऊंचे स्तर पर हैं, जबकि तेलों में तेजी जारी है. शादी सीजन और मांग-आपूर्ति के आधार पर कीमतों में बदलाव की संभावना है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Mandi Bhav: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में गुरुवार को खाद्य वस्तुओं की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. अधिकांश दलहन, अनाज और आटा के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि तेलहन बाजार में पिछले कुछ दिनों से आई तेजी का असर अब भी कायम है. दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद लगातार तीसरे कारोबारी दिन दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहे. व्यापारियों का कहना है कि मांग और आपूर्ति के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के ताजा भाव

भागलपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है.

व्यापारियों के अनुसार पिछले लगभग 25 दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि पिछले कुछ दिनों से बाजार अपेक्षाकृत स्थिर है.

दाल और अनाज बाजार में क्या है स्थिति

भागलपुर की थोक मंडी में चना और मसूर दाल का भाव लगभग 72 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है. अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है, जबकि मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध है. कलाई दाल की कीमत 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है. सामान्य आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है.

अनाज मंडी में कतरनी चावल की गुणवत्ता के अनुसार कीमत 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

Bhagalpur Mandi Bhav: खाद्य तेल में बनी हुई है तेजी

तेलहन बाजार में पिछले 15 दिनों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 15 लीटर का मंगल तेल डिब्बा पहले 2400 रुपये में बिक रहा था, जो अब बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं 13 लीटर रिफाइंड तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है.

व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और थोक आपूर्ति का असर खाद्य तेलों की कीमतों पर लगातार पड़ रहा है.

आने वाले दिनों में बदल सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शादी-ब्याह के सीजन, बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति के आधार पर कई खाद्य वस्तुओं और सर्राफा बाजार के भाव में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यदि मांग बढ़ती है तो कुछ प्रीमियम श्रेणी के उत्पादों की कीमतों में और तेजी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

भागलपुर मंडी के कारोबारी मानते हैं कि फिलहाल आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम अपेक्षाकृत स्थिर हैं, लेकिन बाजार की परिस्थितियों के अनुसार आने वाले सप्ताह में कीमतों की नई तस्वीर सामने आ सकती है.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन