एमआरआइ सेंटर की बिजली कटी, बिल 14 लाख हुआ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 9:51 PM

विज्ञापन

रोजाना 15 से 18 मरीजों को जांच प्रभावित

विज्ञापन

भागलपुर . मायागंज अस्पताल में एमआरआइ जांच केंद्र का बकाया बिजली बिल 14 लाख रुपये होने से यहां की बिजली कट गयी है. वहीं जांच भी बंद हो गया है. आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा संचालित इस केंद्र ने कई माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया था. रोजाना 15 से 18 मरीजों को जांच प्रभावित हो रहा है. बीते दिनों एमआरआइ मशीन का हीलियम गैस खत्म होने से डेढ़ माह तक जांच बंद था. जबकि एजेंसी मरीजों से जांच के लिए 2300 से लेकर 6800 रुपये लेती है. मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने कहा कि एजेंसी से जेनरेटर चलवा कर जांच कराया जायेगा. सोमवार को सेंटर का निरीक्षण कर रिपोर्ट ली जायेगी. ———————- महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग अल्ट्रासाउंड जांच भागलपुर . मायागंज अस्पताल के ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सेंटर में सिर्फ पुरुषों का अल्ट्रासाउंड जांच होगा. वहीं पहले फ्लोर पर महिलाओं की जांच होगी. मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि इसे लागू करने से पहले सोमवार या मंगलवार को अस्पताल के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन