होमियोपैथिक एसोसिएशन का साइंटिफिक सेमिनार नौ नवंबर से

Updated:
विज्ञापन

होमियोपैथिक एसोसिएशन का साइंटिफिक सेमिनार नौ नवंबर से

विज्ञापन

भागलपुर. दी होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भागलपुर शाखा की ओर से दो दिवसीय साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन नौ से 10 नवंबर तक होगा. यह निर्णय मंगलवार को आर्यटोला सबौर में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में ली गयी. एसोसिएशन के सचिव डॉ आत्माराम ने कहा कि सभी होमियोपैथिक चिकित्सक अपना रजिस्ट्रेशन संस्था के कार्यालय में आकर करा लें. सेमिनार में भागीदारी के लिए उनकी जगह पक्की होगी. अन्यथा उन्हें संस्था से बाहर समझा जायेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ निरंजन मंडल व सचिव से भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आत्माराम होमियो सेवा सदन घंटाघर मसाकचक से संपर्क करना होगा. सेमिनार में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ रामजी सिंह व डॉ अमित सहनी समेत कई होमियोपैथिक कॉलेज के प्राचार्य भी भाग लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन