पकड़ा गांव से पकड़े गये मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा
पकड़ा गांव से पकड़े गये मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा
नवगछिया से सटे पकड़ा गांव के एक घर में घुसे मगरमच्छ को रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने गंगा के बीच धार में छोड़ दिया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया था. सदस्यों ने बताया कि यह कुछ दिनों से जगतपुर के पास दिख रहा था. रोड को पार कर यह गांव में घुस गया होगा. वन विभाग की ओर से इसकी लंबाई आठ फीट बतायी गयी है. बीते तीन-चार वर्षों से गंगा नदी में मगरमच्छों की तादाद बढ़ी है. हाल ही में नाथनगर से सटे गंगा तट पर एक मगरमच्छ मृत पाया गया था. रेस्क्यू दल में शामिल पर्यावरणविद ज्ञानचंद्र ज्ञानी ने बताया कि इस समय इलाके में कितने मगरमच्छ व घड़ियाल है, यह रिसर्च का विषय है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए