जमीन का नक्शा और 10 साल के मौसम का हिसाब, भागलपुर एयरपोर्ट के लिए तैयारी पूरी
भागलपुर हवाई अड्डा
Bhagalpur Airport: भागलपुर हवाई अड्डा के विकास को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सिविल विमानन विभाग ने डीएम से प्रस्तावित स्थल की विस्तृत तकनीकी और राजस्व रिपोर्ट मांगी है. सात अहम बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा गया है.
Bhagalpur Airport: भागलपुर हवाई अड्डा के विकास को लेकर सरकारी स्तर पर हलचल तेज हो गई है. सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जरूरी जानकारियां मांगी हैं.
विभाग ने कहा कि एयरपोर्ट के विकास से पहले प्रस्तावित जमीन की पूरी तकनीकी जांच होगी. इसके लिए डीएम से कहा गया है कि स्थल का निरीक्षण कराया जाए और पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं.
आपके शहर में
रिपोर्ट तैयार कर भेजनी होगी
पत्र में खास तौर पर डब्ल्यूजीएस-84 सिस्टम के अनुसार साइट के सटीक जानकारी मांगे गये हैं. इसके अलावा राजस्व मानचित्र भी देना होगा. इसमें खेसरा नंबर साफ तौर पर दर्ज हो. जमीन का आकार, सीमा और आयाम दिखाने वाला रेखाचित्र भी मांगा गया है.
साथ ही भारतीय सर्वेक्षण विभाग का नक्शा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से पिछले दस साल का मौसम संबंधी आंकड़ा भी देने को कहा गया है. कुल मिलाकर सात तरह की तकनीकी और प्रशासनिक रिपोर्ट तैयार कर भेजनी होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रिपोर्ट पर होगा आगे का फैसला
माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों के आधार पर तय होगा कि भागलपुर में एयरपोर्ट का विकास कितना संभव है. अगर रिपोर्ट संतोषजनक रही तो आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. लंबे समय से ठप पड़े इस प्रोजेक्ट में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि भागलपुर को हवाई सेवा का लाभ मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह, चिराग या कुशवाहा? NDA में किसकी बनेगी बात, फंसा सियासी गणित
सम्राट चौधरी का ऐलान, गृह विभाग में 60 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, देखें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए