घर में तनाव के बीच बांका की महिला ने खाया कीटनाशक, मायागंज में इलाज के दौरान मौत

मृतक महिला की फाइल फोटो
Banka Woman Suicide: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोहिंदा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला पति और सौतेली बेटी के बीच बातचीत से जुड़े विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट:
Banka Woman Suicide: कोहिंदा गांव निवासी रीना देवी (आरोपित नाम/महिला) ने सोमवार को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने तुरंत उन्हें अमरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
2012 में हुई थी दूसरी शादी
परिजनों के अनुसार, मोहन दास की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वर्ष 2012 में रीना देवी से उनकी शादी हुई थी. पहली पत्नी से उन्हें एक पुत्री थी, जबकि रीना देवी से दो पुत्र और एक पुत्री हैं.
परिवार का कहना है कि पहली पत्नी की पुत्री ने कुछ समय पहले परिवार की इच्छा के विरुद्ध एक युवक से विवाह कर लिया था और 30 मई को घर छोड़कर चली गई थी.
बेटी से बातचीत को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि बेटी के घर छोड़ने के बाद रीना देवी का मानना था कि अब उससे परिवार का कोई संबंध नहीं रहना चाहिए. वह पति को भी उससे बातचीत करने से रोकती थीं, जबकि मोहन दास अपनी बेटी से फोन पर संपर्क बनाए रखते थे.
इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो लगातार तनाव का कारण बना हुआ था.
फोन पर बातचीत के बाद बढ़ा तनाव
सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोहन दास अपनी बेटी से फोन पर बात कर रहे थे. इसी दौरान रीना देवी ने उन्हें देख लिया. परिजनों के अनुसार, इससे आहत होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया.
कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए.
इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान रीना देवी की मौत हो गई. घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्रुति कुमारी
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










