PM मोदी के जन्मदिन पर गोपालपुर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, गांव-गांव तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

गोपालपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोपालपुर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. क्षेत्र के लोगों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों में एक दीया जलाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

गोपालपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क शुरू किया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2025 में सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया था.

घरों में एक दीया जलाने की अपील

पूर्व सांसद सह भाजपा नेता अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाब जी और मंडल अध्यक्ष रंजीत झा ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में एक दीया जलाने की अपील की है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी होगी. पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, पंचायतों और बूथों तक पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे.

सेवा कार्यों में भागीदारी पर जोर

पूर्व सांसद अनिल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखने की अपील की. उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने, सेवा कार्यों में भाग लेने और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ और गांव तक अभियान का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है. पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी.

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने और इसके बाद भी विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने की बात कही गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन