नौलखा कोठी के सामने एंबुलेंस-टेंपो में टक्कर, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 10:59 PM
नौलखा कोठी के सामने एंबुलेंस-टेंपो में टक्कर, दो घायल
रविवार दोपहर करीब 12 बजे तिलकामांझी-घूरन पीर बाबा चौक रोड के बीच नौलखा कोठी (मेडिकल कॉलेज) के सामने एक सूमो एंबुलेंस और सवारी लेकर जा रही एक टेंपो आमने सामने टकरा गये. स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस चालक बिना किसी मरीज को लिये ही साइरन बजाकर तेज रफ्तार से एंबुलेंस लेकर जा रहा था. ओवरटेक करने के दौरान एंबुलेंस चालक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी. इसमें टेंपो पर सवार चालक सहित एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल युवक मायागंज अस्पताल के ही किसी स्वास्थ्यकर्मी का बेटा है. घटना के बाद घायलों को पास के ही निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और टेंपो को जब्त कर लिया है. घायलों का इलाज करा लौटने के बाद मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई की बात कही गयी. बता दें कि भागलपुर पुलिस जिला में विगत एक माह में हुए सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. पिछले दिनों घोघा में ट्रक पर लगे गिट्टी के कार पर गिरने से 6 लोगों की मौत हुई थी. आपसी विवाद में पति-पत्नी का रॉड से फोड़ा सिर इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच रविवार दोपहर जम कर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट तक जा पहुंचा. जहां एक पक्ष लाठी-डंडा और रॉड लेकर पहुंच गया. मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष की ओर से एक युवक ने रॉड से पहले पक्ष में शामिल मो जौसर और उसकी पत्नी के सिर पर रॉड से वार कर दिया. घटना के बाद दोनों ही इशाकचक थाना पहुंचे. जहां से उन्हें इंज्यूरी रसीद देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बता उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. देर शाम तक दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चलता रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










