bhagalpur news. सबौर के ममलखा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, मायागंज में चल रहा है इलाज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा गांव में नाच प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा गांव में नाच प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान सबौर के रामनगर निवासी मुकेश मंडल (25) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने मुकेश को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. एक गोली मुकेश के पीठ में लगी थी, जबकि दूसरी गोली मुकेश के चेहरे को छूते हुए निकल गयी. मुकेश के पीठ से गोली निकाल दिये जाने की सूचना मिली है, जबकि चेहरा बुरी तरह से जख्मी है. चिकित्सकों ने मुकेश की हालत को खतरे से बाहर बताया है. दूसरी तरफ हर्ष फायरिंग की बाबत सबौर थाने में एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि ममलखा गांव में एक नाच प्रोग्राम के दौरान कुछ असामाजिक तत्व कट्टा लहरा रहे हैं. सबौर पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस को कुछ वीडियो भी प्राप्त हुए. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच खोखे के साथ शेखर कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी मोबाइल को भी जब्त कर लिया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि वीडियो में मुकेश मंडल भी नाच के क्रम में दिख रहा है. मुकेश की पत्नी रुचि कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष सुबेदार पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

मुकेश ने बतायी दूसरी कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल अवस्था में मुकेश ने घटना की कहानी बताते हुए कहा कि उसके पिता की मृत्यु काफी दिन पहले हो गयी थी. उनकी याद में वह अपने मौसी के अखेड़ा नामक गांव में नारदी भजन करवा रहा था. वह शुक्रवार को ही अपने घर से मौसी के गांव गया था. कार्यक्रम संपन्न हो गया था. शुक्रवार रात थके होने की वजह से वह मौसी के घर में खाट पर सो गया. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर के अंदर आ गये और उसे गोली मार दी. मुकेश ने बताया कि उसे किसने गोली मारी, उसे कुछ नहीं पता है. वह खेती गृहस्थी कर अपना जीवन यापन करता था. मुकेश की पत्नी रुचि ने भी बताया कि उसके पति को किसने गोली मार दी, उसे कुछ नहीं पता है. बहरहाल मुकेश जेएलएनएमसीएच मायांगज में इलाजरत है और उसकी पत्नी और बच्चे उसके साथ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन