bhagalpur news. महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में मिलन समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में मिलन समारोह आयोजित

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को शिवालयों में पूजा-अर्चना और विशेष भंडारा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को शिवालयों में पूजा-अर्चना और विशेष भंडारा का आयोजन किया गया. लोहिया पुल समीप मंदिर में अष्टयाम संकीर्तन का समापन हुआ, तो शिवशक्ति मंदिर में अखंड महामृत्युंजय जाप का समापन हुआ. इस दौरान दिनभर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद व सुहाग का सामान बांटा गया. पुलिस लाइन महाशिवरात्रि उत्सव में शामिल हुए एसएसपी महाशिवरात्रि पर भागलपुर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन हुआ. आयोजन में मुख्य अतिथि एसएसपी प्रमोद कुमार थे. डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल विशिष्ट अतिथि थे. दूसरे दिन भी पुलिस लाइन में पूजन व अन्य अनुष्ठान हुआ. एसएसपी ने कहा कि महाशिवरात्रि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है. कार्यक्रम में शिवालय समिति के अध्यक्ष निराला यादव, मंत्री विश्वजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शंकर कुमार सिंह, श्री यादव विकास समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
Nishi Ranjan Thakur

लेखक के बारे में

By Nishi Ranjan Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन