21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आनंद राम ढांढनियां स्कूल में भी स्मृति ईरानी का कार्यक्रम

भागलपुर : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी 14 जून को भागलपुर के हाउन हाॅल में केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल की विकास याेजना के बारे में आम लोगों को जानकारी देंगी. चर्चा यह भी है कि विक्रमशिला को केंद्रीय विवि के बारे में कुछ जरूर घोषणा करेंगी. श्रीमति ईरानी 14 जून को […]

भागलपुर : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी 14 जून को भागलपुर के हाउन हाॅल में केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल की विकास याेजना के बारे में आम लोगों को जानकारी देंगी. चर्चा यह भी है कि विक्रमशिला को केंद्रीय विवि के बारे में कुछ जरूर घोषणा करेंगी. श्रीमति ईरानी 14 जून को चार बजे सभा को संबाेधित करेंगी. शाम छह बजे मंत्री आनंद राम ढांढनियां विद्यालय के प्रशाल का उदघाटन करेंगी और प्रबुद्ध लोगों को भी संबोधित करेेंगी. दिल्ली से प्लेन से पटना आने के बाद साढ़े आठ बजे पटना से भागलपुर के लिए रवाना होंगी. दिन के दो बजे भागलपुर आने के बाद भाजपा के एक नेता के यहां भोजन करेंगी. रात को सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद सुबह छह बजे पटना के लिए रवाना होंगी.

कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद : भागलपुर में स्मृति ईरानी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी पार्टी के गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगी. प्रदेश से आये नेताओं और सांसदोें से बात करेंगी. पार्टी सूत्रोें की मानें तो पार्टी की मजबूती को लेकर वे पार्टी को कुछ ज्ञान भी देंगी. जिलाध्यक्ष अभय वर्मन ने बताया कि मानव संसाधन मंत्री सड़क मार्ग से भागलपुर पहुंचेंगी.
उनके कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है. शहर के मुख्य मार्ग पर तोरण द्वार और होर्डिंग्स लगाये जायेंगे. चंपानाला पुल के पास कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे. पार्टी सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम में लोजपा के सांसद चिराग पासवान और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण कुमार भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें