31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया गया चेक का वितरण

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया गया चेक का वितरण – निगम में डिप्टी मेयर ने तीस समूहों को किया यह राशि का वितरण – नहीं आये विधायक – फोटो मनोजसंवाददाता, भागलपुर निगम कार्यालय में शनिवार को डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 […]

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया गया चेक का वितरण – निगम में डिप्टी मेयर ने तीस समूहों को किया यह राशि का वितरण – नहीं आये विधायक – फोटो मनोजसंवाददाता, भागलपुर निगम कार्यालय में शनिवार को डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये चक्रचालित राशि के रूप में चेक का वितरण किया गया. पहले चरण में तीस स्वयं सहायता समूह को इस राशि वितरित की गयी. दूसरे चरण में 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस राशि का वितरण किया जायेगा. चेक वितरण कार्यक्रम में विधायक को भी आना था, लेकिन वो नहीं आये. इस राशि का वितरण का मुख्य उद्देश्य स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल करना है. मौके पर डिप्टी मेयर ने स्पर के अधिकारियों से कहा कि जिस वार्ड में समूह का गठन नहीं किया गया है वहां समूह का गठन किया जाये. उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वाबलंबी बनेंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा. चेक वितरण कार्यक्रम में पार्षद जानकी देवी, संजय सिन्हा, रंजन सिंह, निदेश तांती, प्रमिला देवी, स्पर के मृत्युंजय सिन्हा, ममता कुमारी, अमरेंद्र कुमार और नवल किशोर तिवारी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें