रबी महोत्सव में जुटे सैकड़ों किसान फोटो- गौतम प्रतिनिधि, सबौर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सबौर प्रखंड प्रमुख आरती यादव ने किया. रबी महोत्सव में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक डाॅ अनिता कुमारी एवं रत्न कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जीरो टिलेज से खेती अासानी से अपनायी जा सकने वाली ऐसी तकनीक है, जिसमें कम लागत में ज्यादा पैदावार होता है. किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से सरसों, चना, मटर, मसूर आदि फसल की खेती करने से ज्यादा मुनाफा होगा. उन्होंने किसानों को बीज उपचार, पोषक तत्व निराई गुडाई , सिंचाई प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, पौधों का संरक्षण कटाई व मड़ाई तक का प्रशिक्षण दिया. महोत्सव में किसानों ने अनुदान दर पर बीजों की भी खरीदारी की. रजंदीपुर से आये किसान चंद्रशेखर मंडल ने बताया कि सरकार द्वारा दिये जा रहे बीज से बहुत कम किसानों को फायदा होगा, क्योंकि अधिकतर किसानों ने खेती कर लिया है. कुछ किसान पटवन करने के बाद बुआई करते हैं. उन्हें इसका फायदा मिल सकता है. वे ही इस अनुदान बीज का उपयोग करेंगे. रबी महोत्सव में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, उप प्रमुख सुमन वाजपेयी, विनोद कुमार मंडल वीइडब्लू आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
रबी महोत्सव में जुटे सैकड़ों किसान
रबी महोत्सव में जुटे सैकड़ों किसान फोटो- गौतम प्रतिनिधि, सबौर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सबौर प्रखंड प्रमुख आरती यादव ने किया. रबी महोत्सव में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक डाॅ अनिता कुमारी एवं रत्न कुमार ने दी. उन्होंने बताया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement