घाट छै जानलेवा, जरा संभलिये के-फोटो नंबर : आशुतोष जीसंवाददाता, भागलपुरशाम चार बजे थे. मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी विसर्जन घाट पर परबत्ती काली पूजा समिति के सदस्यों ने कहा जरा संभरिये के, घाट तक जानलेवा छै. कोनो आश्वासन प्रशासन सिनी ने पूरा नाय करलै छै. कभी महासमिति के पदाधिकारियों को घाट की दुर्दशा दिखाते, कभी प्रशासनिक पदाधिकारी को. प्रतिमा को घाट के समीप पहुंचने के बावजूद तीन घंटे देरी से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इतना ही नहीं केंद्रीय काली महासमिति के पदाधिकारियों के पास स्थानीय समिति के लोगों ने जम कर भड़ास निकाली. उनलोगों ने कहा कि विसर्जन मार्ग में कहीं व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया. कहीं पेड़ की डाली आड़े आयी तो कहीं बिजली के तार. घाट पर ढलान नहीं बनाया गया और न ही पानी उपलब्ध कराया गया. पूर्व मेयर सह महासमिति की संरक्षक डॉ वीणा यादव ने परबत्ती पूजा समिति के लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह मामला को शांत कराया. इसके बाद परबत्ती की प्रतिमा को विसर्जन कराया जा सका. इस दौरान महासमिति के संरक्षक कमल जायसवाल, महासमिति के महामंत्री चिरंजीवी यादव, थाना प्रभारी ज्ञान भारती, नगर निगम सचिव, डीएम प्रतिनिधि प्रेम कुमार आदि को स्थानीय समिति के विरोध का सामना करना पड़ा. सभी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की और मिलजुल कर प्रतिमा विसर्जन कराया.
BREAKING NEWS
घाट छै जानलेवा, जरा संभलिये के
घाट छै जानलेवा, जरा संभलिये के-फोटो नंबर : आशुतोष जीसंवाददाता, भागलपुरशाम चार बजे थे. मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी विसर्जन घाट पर परबत्ती काली पूजा समिति के सदस्यों ने कहा जरा संभरिये के, घाट तक जानलेवा छै. कोनो आश्वासन प्रशासन सिनी ने पूरा नाय करलै छै. कभी महासमिति के पदाधिकारियों को घाट की दुर्दशा दिखाते, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement