21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शौण्डिक अभियान रैली में भागलपुर से 500 लोग पटना जायेंगे

फोटो- सुरेंद्रसंवाददाता भागलपुर :शासन में शौण्डिक समाज को राजनीतिक भागीदारी मिले इसके लिए पटना के गांधी मैदान के समीप कृष्ण मेमोरियल हॉल से 29 जुलाई को जागरण अभियान रैली निकाली जायेगी. इस अभियान रैली में भागलपुर जिले से 500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है. शौण्डिक जागरूकता अभियान रैली के बारे में […]

फोटो- सुरेंद्रसंवाददाता भागलपुर :शासन में शौण्डिक समाज को राजनीतिक भागीदारी मिले इसके लिए पटना के गांधी मैदान के समीप कृष्ण मेमोरियल हॉल से 29 जुलाई को जागरण अभियान रैली निकाली जायेगी. इस अभियान रैली में भागलपुर जिले से 500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है. शौण्डिक जागरूकता अभियान रैली के बारे में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर शौण्डिक संघ के भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश साह ने बताया कि विश्व में किसी भी जाति या समाज का उत्थान तभी हुआ है, जब उस समाज की भागीदारी राजनीतिक सत्ता में हुई है. इसलिए जागरूकता अभियान रैली के जरिये वैश्य समाज के लोगों को जगाने का प्रयास किया जायेगा. जदयू जिलाध्यक्ष अर्जुन साह ने कहा कि यह जागरूकता रैली बिहार के प्रत्येक पंचायतों में भ्रमण करेगी. इसके माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रमुख पर भी दबाव बनाया जायेगा कि वैश्य समाज के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में तरजीह दिया जाये. राजद महानगर अध्यक्ष अरुण साह व भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय साह ने बताया कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में छह लाख और विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 20 हजार संख्या वैश्य समाज की है. इस मौके पर कांग्रेस नगर सचिव उदय साह, लायंस क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मदेव साह, अविनाश साह, नंदकिशोर साह, मिथिलेश साह, गिरिधारी साह, शंभु साह, निर्मल साह, संजय साह, अशोक साह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें