फोटो – आशुतोष वरीय संवाददाता, भागलपुरपटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाले किसान-नौजवान रैली के लिए शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. रालोसपा के महानगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे न्यू फरक्का एक्सप्रेस से रवाना हुए. महानगर अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर जिला से करीब पांच सौ कार्यकर्ता ट्रेन के अलावा अन्य छोटी-बड़ी गाडि़यों से पटना जा रहे हैं. रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे. रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से चंदन कुमार कर्ण, गोपाल चुनिहारा, दिवाकर पांडेय, गरभो देवी, संगीत कुमार, पंकज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
किसान-नौजवान रैली के लिए रवाना हुए रालोसपा कार्यकर्ता
फोटो – आशुतोष वरीय संवाददाता, भागलपुरपटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाले किसान-नौजवान रैली के लिए शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. रालोसपा के महानगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे न्यू फरक्का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement