23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीरपैंती : एक से छेड़खानी, दूसरे से दुष्कर्म का प्रयास

तसवीर : सुरेंद्र – पीडि़त दोनों महिलाएं पहुंची महिला थाना संवाददाता, भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान एक महिला से छेड़खानी की गयी, जबकि दूसरे से दुष्कर्म का प्रयास. दोनों पीडि़त महिलाएं शुक्रवार को महिला थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी. पहली घटना संभलपुर, धोबिया वासा गांव की है. एक महिला ने […]

तसवीर : सुरेंद्र – पीडि़त दोनों महिलाएं पहुंची महिला थाना संवाददाता, भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान एक महिला से छेड़खानी की गयी, जबकि दूसरे से दुष्कर्म का प्रयास. दोनों पीडि़त महिलाएं शुक्रवार को महिला थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी. पहली घटना संभलपुर, धोबिया वासा गांव की है. एक महिला ने अपने गांव के चालक सैजिम पर दुष्कर्म के प्रयास और उसके भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि रात में वह शौच के लिए गयी थी, इस दौरान सैजिम ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. सुबह में महिला का पति जब आरोपियों के घर गया तो वहां उसके (पति) साथ मारपीट की गयी. मारपीट में पति जख्मी हुआ है. पति-पत्नी ने मामले की जानकारी पीरपैंती थाने में दी, जहां से दोनों को महिला थाना भेज दिया गया. दूसरी घटना लकड़ा कोल गांव की है. एक महिला ने अपने ही जेठ, देवर और भतीजा पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जाता है. महिला का आरोप है कि घर में घुस कर उक्त लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिये. इस घटना से पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें