संवाददाता, भागलपुरसाहित्य सफर की ओर से चंपानगर मोहनपुर दुर्गा स्थान परिसर में गुरुवार को भोजपुरी साहित्यकार भिखारी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ ज्योतिष चंद्र शर्म ने की. जवाहर लाल मंडल ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा 30 वर्ष की अवस्था में भिखारी ठाकुर ने विदेसिया की रचना की. उन्हें भोजपुरी का शेक्सपियर भी कहा जाता है. इस मौके पर केशव श्रीवास्तव, महेंद्र मनमौजी, दिनेश साह, श्रीकांत मंडल, गंगा मंडल, संतोष दास, रघुवीर महतो आदि उपस्थित थे. इधर भोजपुरी परिषद की ओर से जोगसर स्थित साईं मंडपम में जयंती कार्यक्रम हुआ. महासचिव डॉ प्रेमचंद पांडेय ने भिखारी ठाकुर के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला. डॉ मथुरानाथ दुबे, डॉ ब्रजभूषण तिवारी, सत्य नारायण सिंह, , सच्चिदानंद पांडेय, सच्चिदानंद इनसान, राजकुमार, रामावतार राही, महेंद्र मयंक, इकराम हुसैन शाद, सुधाकर, रंजन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
याद किये गये भिखारी ठाकुर
संवाददाता, भागलपुरसाहित्य सफर की ओर से चंपानगर मोहनपुर दुर्गा स्थान परिसर में गुरुवार को भोजपुरी साहित्यकार भिखारी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ ज्योतिष चंद्र शर्म ने की. जवाहर लाल मंडल ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा 30 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement