28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

क्षेत्र की सभी सड़कों का होगा निर्माण : विधायक

सन्हौला. क्षेत्रीय विधायक सदानंद सिंह ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए सूची उपलब्ध करायें. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है. एक […]

सन्हौला. क्षेत्रीय विधायक सदानंद सिंह ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए सूची उपलब्ध करायें. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है. एक सप्ताह के अंदर काम शुरू हो जायेगा. कई सड़कों का निर्माण कार्य जारी है. श्री सिंह प्रखंड के पानी, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू हुए. प्रखंड के भिरौंधा मध्य विद्यालय में वर्षों से पड़े पेयजल की समस्या की शिकायत मिली. इस पर विधायक ने विभाग की कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात की और एक सप्ताह के अंदर समस्या का निदान का आश्वासन दिया. इस दौरान प्रमुख मनोज मंडल, उप प्रमुख दयाशंकर मिश्र, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शौकत अंसारी, समाजसेवी अनुज झा सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कई लोग मौजूद थे. विद्यालय शिक्षकों की छुट्टी रद्दसन्हौला. जब तक विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण नहीं हो जाता, शिक्षकों की छुट्टी रद्द रहेगी. यह जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव राय ने दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें