21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पारा और गिरा, ठंड बढ़ी

प्रतिनिधि सबौर: शुक्रवार को पारा और नीचे आया जिससे कनकनी बढ़ गयी. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था. शुक्रवार को तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया. शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया था. हालांकि 10 बजे के बाद खिली धूप से लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम होते ही फिर परेशानी बढ़ गयी. […]

प्रतिनिधि सबौर: शुक्रवार को पारा और नीचे आया जिससे कनकनी बढ़ गयी. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था. शुक्रवार को तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया. शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया था. हालांकि 10 बजे के बाद खिली धूप से लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम होते ही फिर परेशानी बढ़ गयी. शहरी क्षेत्र व बाजार की अधिकतर दुकानें समय से पहले ही बंद हो गयी. ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी. निगम द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22. 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वातावरण में नमी 100 प्रतिशत थीं और इस दौरान 1.9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और कनकनी बरकरार रहेगी. 14 दिसंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे और पटना में बूंदा बूंदी व पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में छह से सात मिली बारिश होने की संभावना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें