बाइपास टोल प्लाजा का होगा टेंडर, वाहनों से होगी वसूली
भागलपुर : स्थायी बाइपास पर बने टोल प्लाजा को एनएच विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हैंड ओवर कर दिया है. साथ ही एसेट सीट पर एनएच व एनएचएआइ का संयुक्त हस्ताक्षर भी हो गया है. वहीं, गजट का भी प्रकाशन हो गया है. जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने […]
भागलपुर : स्थायी बाइपास पर बने टोल प्लाजा को एनएच विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हैंड ओवर कर दिया है. साथ ही एसेट सीट पर एनएच व एनएचएआइ का संयुक्त हस्ताक्षर भी हो गया है. वहीं, गजट का भी प्रकाशन हो गया है. जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा.
आपके शहर में
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जायेगी. सबकुछ ठीक रहा, तो महीने-डेढ़ महीने में टोल प्लाजा चालू हो जायेगा. तभी बाइपास पर हर बार गुजरने के कम से कम 42.75 रुपये देने होंगे. दरअसल, एनएच विभाग के द्वारा टोल टैक्स के दर को रिवाइज कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली काे भेजा है, उसमें कोई फेरबदल अभी तक हुआ नहीं है और न गुंजाइश है. टोल दर को अंतिम माना जा रहा है. मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे नियमों के तहत टोल वसूली का परमिशन देती है.
टोल प्लाजा चालू होते ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक : टोल प्लाजा के चालू होते ही बाइपास से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगेगा. वर्तमान में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं. इस कारण बाइपास बनने के कुछ माह में ही रोड की धज्जियां उड़ गयी हैं. बाइपास गड्ढों में तब्दील हो गया है. गड्ढों का आकार बढ़ता ही जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए