वार्ड 51 उप चुनाव : दीपिका 1414 वोट से जीती उपचुनाव

Updated at : 10 Feb 2020 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड 51  उप चुनाव : दीपिका 1414 वोट से जीती उपचुनाव

भागलपुर : नगर निगम वार्ड 51 में रविवार को हुए उप चुनाव में दीपिका कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनामिका देवी को पराजित कर दिया. अनामिका देवी को कुल 1085 मत मिले, जबकि दीपिका कुमारी को 2499 मत मिले. दीपिका 1414 मत से जीत हासिल की. निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र […]

विज्ञापन

भागलपुर : नगर निगम वार्ड 51 में रविवार को हुए उप चुनाव में दीपिका कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनामिका देवी को पराजित कर दिया. अनामिका देवी को कुल 1085 मत मिले, जबकि दीपिका कुमारी को 2499 मत मिले. दीपिका 1414 मत से जीत हासिल की. निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र दिया.

डीआरडीए हॉल में मतगणना शुरू हुई. यह सीट पार्षद रूबी देवी के निधन से रिक्त हुआ था. उपचुनाव जीतने वाली दीपिका कुुमारी रूबी देवी की छाेटी गोतनी हैं. छोटी गोतनी अपनी बड़ी गोतनी की सीट को बचाने में कामयाब हुई.
दीपिका कुमारी की जीत के बाद उनके पति सह भाजपा नेता शशि मोदी ने उन्हें जीत का माला पहनाया. डीआरडीए परिसर में वार्ड के काफी लोग पहुंचे थे, जीत के बाद जिंदाबाद के नारे लगाये गये. इस जीत में भाजपा नेता शशि मोदी ने बड़ी भूमिका निभायी. मतगणना हॉल में उप निर्वाची पदाधिकारी श्वेता कुमारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान, महिला वोटरों की रही भीड़ : रविवार की सुबह सात बजे से वार्ड 51 के तीन मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू हुई.
वोट देने में महिलाओं की संख्या अधिक रही. प्राथमिक विद्यालय बारसलीगंज में बूथ एक से लेकर तीन बनाये गये थे. वहीं चौरसिया समिति सामुदायिक भवन में बूथ संख्या चार, छह और सात बनाये गये थे. जबकि महादेव तालाब के पास बने पांच नंबर बूथ बना था. अन्य बूथों पर वोटर कतार में लगे थे. लेकिन महादेव तालाब के पास बनाये गये बूथ पर मतदाता की संख्या नहीं के बराबर थी.
लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले बूथ संख्या चार था,जिसे पांच कर दिया गया. वहीं, चौरसिया समिति सामुदायिक भवन में पांच के बदले चार बूथ संख्या कर दिया गया था, जिससे दोनों बूथ के मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. चुनाव के लिए बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मुख्य मार्ग तक पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. हर ओर पूरी व्यवस्था थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन