नगर आयुक्त को निर्देश : 20 से शुरू करें तिलकामांझी में ऑटो स्टैंड का परिचालन
भागलपुर : डीएम ने कहा कि तिलकामांझी स्थित सरकारी बस स्टैंड परिसर में ऑटो स्टैंड का परिचालन हर हाल में शुरू करें. साथ ही 20 फरवरी से पहले उक्त ऑटो स्टैंड पर पेयजल, शौचालय, लाइट व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. डीएम ने ऑटो स्टैंड के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्य […]
भागलपुर : डीएम ने कहा कि तिलकामांझी स्थित सरकारी बस स्टैंड परिसर में ऑटो स्टैंड का परिचालन हर हाल में शुरू करें. साथ ही 20 फरवरी से पहले उक्त ऑटो स्टैंड पर पेयजल, शौचालय, लाइट व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. डीएम ने ऑटो स्टैंड के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्य के साथ इकरारनामा करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया.
आपके शहर में
इकरारनामा के बाद ऑटो स्टैंड के संचालन के लिए नियमानुसार निविदा के माध्यम से अविलंब संवेदक चयन कर कार्य आवंटित करेंगे. साथ ही जब तक ऑटो स्टैंड के लिए संवेदक का चयन नहीं हो जाता है, तब तक 20 फरवरी से नगर निगम द्वारा उक्त ऑटो स्टैंड का संचालन कराया जायेगा. यह निर्देश जाम से निदान को लेकर आयोजित पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिया गया.
20 से पहले तलाश लें तिलकामांझी से जीरो माइल के बीच जमीन : इससे पहले सदर एसडीओ सभी ऑटो-टोटो चालक संघ के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें 20 फरवरी से उक्त चिह्नित स्थल पर ही पार्किंग करने का निर्देश देंगे. किसी भी परिस्थिति में ऑटो-टोटो का ठहराव तिलकामांझी चौक पर न हो. सदर अनुमंडल पदाधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि तिलकामांझी से जीरोमाइल के बीच ऑटो स्टैंड के लिए 20 फरवरी के पहले भूमि चिह्नित करना सुनिश्चित करेंगे.
चौराहे पर न हो ऑटो-टोटो का ठहराव : जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पुलिस उपाधीक्षक और तिलकामांझी व बरारी थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करायेंगे कि तिलकामांझी चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो-टोटो का ठहराव न हो. साथ ही एसडीओ को निर्देशित किया गया कि 20 फरवरी से अगले दस दिनों तक पालीवार दंडाधिकारी व बल सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए