योजनाओं को धरातल पर उतारें, सफाई पर दें ध्यान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पटना में नगर विकास मंत्री सुरेश प्रसाद शर्मा, सचिव नगर विकास विभाग ने बैठक की. बैठक में अन्य स्मार्ट सिटी शहर और निगम के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे. बैठक में सूबे के अन्य स्मार्ट सिटी के कार्यों से […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पटना में नगर विकास मंत्री सुरेश प्रसाद शर्मा, सचिव नगर विकास विभाग ने बैठक की. बैठक में अन्य स्मार्ट सिटी शहर और निगम के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे. बैठक में सूबे के अन्य स्मार्ट सिटी के कार्यों से ज्यादा भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों को सराहा गया. वहीं यह भी निर्देश दिया गया कि मार्च से मई के बीच स्मार्ट सिटी के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारे.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं 20 जनवरी को स्मार्ट सिटी की और समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव हाइ पावर कमेटी के साथ बैठक होगी. इसमें स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी मौजूद होंगे. इसके पहले स्मार्ट सिटी के कार्यों को धरातल पर उतारने की बात गयी थी, लेकिन काम तेजी के साथ धरातल पर नहीं उतर पाया था.
शहर की सफाई पर दें विशेष ध्यान : बैठक में निर्देश दिया गया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये. सफाई में कोई भी कोताही नहीं बरती जाये. बैठक में मेयर सीमा साहा, नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी, स्मार्ट सिटी के सीइओ सुनील कुमार, चीफ जनरल मैनेजर ब्रजेश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन