विनोद मंडल फिर बने भाजपा जिलाध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नवगछिया : नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष एक बार फिर विनोद कुमार मंडल को बनाया गया है. अनुसुचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह नवगछिया पुलिस जिला चुनाव प्रभारी सुबोध पासवान ने प्रभात खबर को बताया कि विनोद के पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार […]
विज्ञापन
नवगछिया : नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष एक बार फिर विनोद कुमार मंडल को बनाया गया है. अनुसुचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह नवगछिया पुलिस जिला चुनाव प्रभारी सुबोध पासवान ने प्रभात खबर को बताया कि विनोद के पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने वालों में विनोद सबसे कम उम्र के हैं. विनोद की पहचान भाजपा के एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में होती है.
आपके शहर में
विज्ञापन
किशोरवय में ही वह संघ से जुड़ गये थे और भाजपा के लिए पोस्टर साटने से लेकर माइकिंग तक की. विनोद ने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपल्ब्धि भाजपा की अपनी जमीन पर पार्टी कार्यालय स्थापित करना रहा. विनोद का दावा है कि उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से जोड़ने का काम किया. विनोद ने कहा कि वह इस पद के होड़ में शामिल भी नहीं थे, लेकिन संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी दी है तो इसका निर्वहन करूंगा.
विनोद को जिलाध्यक्ष बनये जाने पर खरीक उत्तरी क्षेत्र की जिला पार्षद कुमकुम देवी, गगन चौधरी, नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, महंत नवल किशोर दास, फइटर जेम्स, विजय कुमार चौधरी, अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, नरेश प्रसाद साह, आलोक रंजन सिंह, रमेश राय, तारकेश्वर गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय यादव, अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, अभिवप की छात्र स्मृति सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने खुशी व्यक्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन