ePaper

मेंटेनेंस को लेकर कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Updated at : 12 Dec 2019 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
मेंटेनेंस को लेकर कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

भागलपुर :ट्रैक मेंटेनेंस के काम काे लेकर कई ट्रेनाें का रूट डायवर्ट किया गया है. 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक बाराबंकी , फैजाबाद जफराबाद सेक्शन पर मेंटेनेंस के कारण ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है. इस कारण इन ट्रेनाें का रूट बदला गया है. पूर्व रेलवे की अाेर से बताया गया है कि 13483 अप […]

विज्ञापन

भागलपुर :ट्रैक मेंटेनेंस के काम काे लेकर कई ट्रेनाें का रूट डायवर्ट किया गया है. 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक बाराबंकी , फैजाबाद जफराबाद सेक्शन पर मेंटेनेंस के कारण ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है. इस कारण इन ट्रेनाें का रूट बदला गया है. पूर्व रेलवे की अाेर से बताया गया है कि 13483 अप मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29, 31 दिसंबर 2019 और 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29, 31 जनवरी 2020 काे रूट बदलकर जफराबाद- सुल्तानपुर- लखनऊ रूट हाेकर चलेगी. ये ट्रेन पुरानी रूट न्यू बेस्ट केबिन, जफराबाद- फैजाबाद लखनऊ रूट से नहीं चलेगी.

इसी तरह 13484 डाउन दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27, 29, 31 दिसंबर 2019 अाैर 2, 3, 5, 7, 9, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30, 31 जनवरी 2020 बदले रूट वाया लखनऊ, सुल्तानपुर-जफराबाद हाेकर चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन