सृजन के प्रशासक गये दिल्ली, सीबीआइ को सौंपेंगे 6000 खातों की विवरणी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के प्रशासक दिल्ली रवाना हो गये. उन्हें जिला सहकारिता पदाधिकारी ने शनिवार को अनुमति दी. मंगलवार को सीबीआइ हेड क्वार्टर में वह सृजन की सारी रिपोर्ट सौंपेंगे, जो सीबीआइ ने मांगी थी. रिपोर्ट में सृजन में खुले खाते की विवरणी है. तकरीबन 6000 […]
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के प्रशासक दिल्ली रवाना हो गये. उन्हें जिला सहकारिता पदाधिकारी ने शनिवार को अनुमति दी. मंगलवार को सीबीआइ हेड क्वार्टर में वह सृजन की सारी रिपोर्ट सौंपेंगे, जो सीबीआइ ने मांगी थी. रिपोर्ट में सृजन में खुले खाते की विवरणी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
तकरीबन 6000 खाते की डाटा इंट्री हो पायी थी, जिसे रिपोर्ट में शामिल किया गया है. दूसरे चरण में शेष खाते की डाटा इंट्री पूरी होने के बाद सीबीआइ को सौंपी जायेगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबिदीन अंसारी ने बताया कि सृजन कार्यालय में प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायकों को निर्देश दिया गया है कि वह डाटा इंट्री का काम करते रहेंगे. इन खातों की डाटा इंट्री इसलिए की जा रही है कि सीबीआइ ने खाते की विवरणी इंवेस्टमेंट के साथ मांगी है.
कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, खराब हो रही सामग्री : सहकारिता विभाग मेंजिला सहकारिता
पदाधिकारी ने सृजन में चल रहे काम की देखरेख करनेवाली तीन सदस्यीय कमेटी के साथ शनिवार को बैठक की. कमेटी ने बैठक में रिपोर्ट सौंपी, जिसे निबंधक (सहयोग समितियां, बिहार) को भेज दी गयी. विभाग स्तर पर सृजन सेल पदाधिकारी को भी भेज दी गयी है. रिपोर्ट में लिखा है कि चिट्ठियों का ब्योरा जिसमें दर्ज है, उसमें त्रुटि पायी गयी है. फूड, कपड़े में खराबी आ रही है. अभिलेख को सुरक्षित करना होगा, यह खराब हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन