समिति की सचिव रूपम गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 2:41 AM
भागलपुर : जीरोमाइल स्थित बाल गृह (बालक) कांड की मुख्य आरोपित रूपम प्रगति समाज समिति की सचिव रूपम कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपित रूपम कुमारी को शनिवार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया […]
भागलपुर : जीरोमाइल स्थित बाल गृह (बालक) कांड की मुख्य आरोपित रूपम प्रगति समाज समिति की सचिव रूपम कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपित रूपम कुमारी को शनिवार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आरोपित के खिलाफ जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी की ओर से छह दिसंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. आरोपित जिला खगड़िया केथाना परबत्ता में पसराहा वार्ड नंबर 12 की रहनेवाली है.यह करायी गयी थी प्राथमिकी
बाल संरक्षण पदाधिकारी इकाई के पदाधिकारी विकास कुमार ने एक दिसंबर 2018 को औद्योगिक थाना प्रक्षेत्र के थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया था कि बाल गृह (बालक) की संचालिका स्वयंसेवी संस्था रूपम प्रगति समाज समिति थी. इनका इकरारनामा रद्द हो गया, तो उनसे संपूर्ण प्रभार मांगा गया. लेकिन, उन्होंने प्रभार नहीं दिया. जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक के निर्देश पर रूपम प्रगति समाज समिति की सचिव रूपम कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
बाल गृह (बालक) में बच्चों के साथ हुआ था दुर्व्यवहार:
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज (टिस) की रिपोर्ट के आधार पर जीरोमाइल स्थित बाल गृह (बालक) में बच्चों के साथ हुआ दुर्व्यवहार हुआ था. इस कांड में सरकारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक को सस्पेंड कर दिया. संचालक स्वयंसेवी संस्था रूपम प्रगति समाज समिति का इकरारनामा रद्द कर दिया. इस कांड की अब सीबीआइ जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










