ePaper

कल्याण विभाग के नाजिर व प्रधान सहायकों के खिलाफ आरोप गठित करने का निर्देश

Updated at : 09 Nov 2019 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
कल्याण विभाग के नाजिर व प्रधान सहायकों के खिलाफ आरोप गठित करने का निर्देश

भागलपुर : अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक मिथिलेश कुमार ने जिला कल्याण विभाग के तत्कालीन नाजिर व प्रधान सहायक के खिलाफ आरोप पत्र गठित करके भेजने का निर्देश दिया है. इसमें साक्ष्य के साथ चार अलग-अलग प्रति में कागजात मांगे हैं. विभाग के निदेशक ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को लिखे पत्र […]

विज्ञापन

भागलपुर : अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक मिथिलेश कुमार ने जिला कल्याण विभाग के तत्कालीन नाजिर व प्रधान सहायक के खिलाफ आरोप पत्र गठित करके भेजने का निर्देश दिया है. इसमें साक्ष्य के साथ चार अलग-अलग प्रति में कागजात मांगे हैं.

विभाग के निदेशक ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को लिखे पत्र में जिन कर्मियों के आरोप पत्र मांगे हैं, उनमें मृतक नाजिर महेश मंडल, तत्कालीन नाजिर रामप्रवेश पासवान तथा कमल किशोर सिन्हा, प्रधान सहायक एसएम रिजवानु हसन, विजय पोद्दार हैं. उक्त कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलायी जायेगी. अगर कार्रवाई में लगाये गये आरोप पर स्पष्ट जवाब नहीं आता है, तो उनसे वसूली भी हो सकती है.
सीबीआइ के मैसेंजर ने लिया सन्हौला को दिये चेक मामले के कागजात : सीबीआइ के मैसेंजर ने शुक्रवार को सन्हौला को भेजे चेक से संबंधित कागजात ले गये. चेक के प्रखंड में रिसिव करनेवाले आदि के नाम आदि का उल्लेख है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन