लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन की मासिक समीक्षा बैठक भागलपुर : सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने मासिक समीक्षा बैठक की. इसमें चिकित्सा प्रभारी, हेल्थ मैनेजर व लेखापाल शामिल हुए. सिविल सर्जन ने अस्पताल के खर्च, योजना की प्रगति और सीआरएम निरीक्षण की […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन की मासिक समीक्षा बैठक
आपके शहर में
विज्ञापन
भागलपुर : सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने मासिक समीक्षा बैठक की. इसमें चिकित्सा प्रभारी, हेल्थ मैनेजर व लेखापाल शाम��ल हुए. सिविल सर्जन ने अस्पताल के खर्च, योजना की प्रगति और सीआरएम निरीक्षण की तैयारी का जायजा लिया. लापरवाह कर्मी को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. कार्य शैली में सुधार नहीं होते पर कार्रवाई की भी हिदायत दी गयी. पीएचसी खरीक में आशा समेत अन्य लाभुकों के भुगतान में लापरवाही सामने आया है. कई बार के निर्देश पर भी भुगतान नहीं हो रहा है.
सीएस ने नाराजगी दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया. इस कार्य में आशा और पीएसएम सहयोग लेने के लिए कहा गया है. दोनों मिल कर लाभुकों को अस्पताल लायेंगे और भुगतान करायेंगे. कार्य होने पर रिपोर्ट सीएस ने मांगी है. वहीं, पटना से आयी डॉ रागिनी ने कहा डॉक्टर मरीज को क्या बीमारी है. यह रजिस्टर में अंकित नहीं करते हैं. जिससे मरीज की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं हो पाती है. ऐसे में डॉक्टर से कहा गया की ओपीडी के रजिस्टर में मरीज की बीमारी को भी दर्ज करें.
वहीं, इस माह बाद किसी भी दिन दिल्ली से सीआरएम की टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है. ऐसे में हेल्थ वेलनेस सेंटर, पीएचसी में सुविधा बहाल करने का निर्देश जारी किया गया है. सभी सेंटर में बीपी, मधुमेह जांच मशीन, दवा का स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किसी का भुगतान बकाया नहीं रहे यह भी निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन