काल बन शहर से गुजरने लगे ट्रक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2019 9:05 AM
भागलपुर : पहली ही बारिश में बदहाल हुई बाइपास की सड़क को छोड़ अब ट्रक समेत अन्य भारी वाहन शाम ढलते ही अब शहर के रास्ते के गुजरने लगे हैं. हालांकि फिलहाल शहर से गुजरने वाले ट्रकों की संख्या अभी कम है, लेकिन बाइपास की सड़क यूं बदहाल बनी रही, तो यह संख्या धीरे-धीरे और […]
भागलपुर : पहली ही बारिश में बदहाल हुई बाइपास की सड़क को छोड़ अब ट्रक समेत अन्य भारी वाहन शाम ढलते ही अब शहर के रास्ते के गुजरने लगे हैं. हालांकि फिलहाल शहर से गुजरने वाले ट्रकों की संख्या अभी कम है, लेकिन बाइपास की सड़क यूं बदहाल बनी रही, तो यह संख्या धीरे-धीरे और भी बढ़ सकती है. हाल ही के दिनों में बाइपास की सड़क बनी है, जिसका अभी उद्घाटन तक नहीं हुआ और लेकिन पहली बारिश में ही सड़क जगह-जगह टूट चुकी है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. मेंटेनेंस के अभाव में गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










