ePaper

घर-घर शौचालय योजना की आज करूंगा समीक्षा : मंत्री

Updated at : 26 Aug 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
घर-घर शौचालय योजना की आज करूंगा समीक्षा : मंत्री

भागलपुर : जिले में घर-घर शौचालय योजना की समीक्षा करने आये सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को परिसदन में पत्रकारों से कहा कि सोमवार को जिले के घर-घर शौचालय योजना की समीक्षा करूंगा. कितना काम हुआ और कितना बाकी है. उन्होंने कहा कि जब इस योजना काम ग्रामीण विकास को मिला […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में घर-घर शौचालय योजना की समीक्षा करने आये सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को परिसदन में पत्रकारों से कहा कि सोमवार को जिले के घर-घर शौचालय योजना की समीक्षा करूंगा. कितना काम हुआ और कितना बाकी है.

उन्होंने कहा कि जब इस योजना काम ग्रामीण विकास को मिला उस समय राज्य के एक करोड़, 59 लाख परिवार बिना शौचालय के थे. धीरे-धीरे 2016 से अब तक हमलोगों ने सभी घरों में लगभग शौचालय बना दिया है और बनाने का काम हो रहा है.
उन्होंने कहा कि कुछ घर बाकी भी है. यह वैसे परिवार हैं, जिनके पास शौचालय बनाने के लिए गांव में अपनी जमीन नहीं है. घर के अलावा उनके पास शौचालय बनाने के लिए जमीन नहीं है. विभाग ने निर्णय लिया है कि जिसके पास जमीन नहीं है,उनको गांव से बाहर सरकारी जमीन पर शौचालय बना देंगे.
अगर 20 परिवार है तो उनके लिए अलग-अलग शौचालय बनायेेंगे. 25 परिवार है तो उनके लिए अलग-अलग शौचालय बनायेंगे. उस परिवार का उस शौचालय पर नाम लिख ताला लगा चाबी हैंड ओवर कर दिया जायेगा. 2020 दो अक्तूबर गांधी जयंती तक सभी घरों में शौचालय बनवा दिया जायेगा.
बाजार-हाट जहां काफी भीड़ रहती है, वहां भी विभाग ने फैसला लिया है कि सामुदायिक शौचालय बनाया जायेगा. यह अधिकार ग्राम पंचायतों को दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के मुखिया 10 प्रतिशत अपनी राशि लगायेंगे और दो लाख रुपये स्वच्छता अभियान से उनको देंगे. प्रेस वार्ता में जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन साह, पूर्व मेयर सह पार्टी नेता दीपक भुवानियां, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुडुू साई, राकेश ओझा, संजय राम सहित पार्टी के नेता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन