550 घंटे में 550 मीटर भी नहीं चल पायी पदाधिकारी के प्रभार की चिट्ठी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर :यह बंदोबस्त कार्यालय का हाल है. एक अहम चिट्ठी कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी को लेकर है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बेहतर कार्यान्वयन व नियमित मॉनीटरिंग के लिए डीआरडीए निदेशक प्रमोद पांडेय को वहां का प्रभारी पदाधिकारी बनाया था. लेकिन प्रभार वाली चिट्ठी को निकले 550 घंटे बीत गये हैं, अभी तक डीएम के निर्देश […]

विज्ञापन

भागलपुर :यह बंदोबस्त कार्यालय का हाल है. एक अहम चिट्ठी कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी को लेकर है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बेहतर कार्यान्वयन व नियमित मॉनीटरिंग के लिए डीआरडीए निदेशक प्रमोद पांडेय को वहां का प्रभारी पदाधिकारी बनाया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

लेकिन प्रभार वाली चिट्ठी को निकले 550 घंटे बीत गये हैं, अभी तक डीएम के निर्देश वाली चिट्ठी बंदोबस्त कार्यालय से डीआरडीए निदेशक के कार्यालय यानी 550 मीटर की दूरी भी तय नहीं कर पायी है. डीएम प्रणव कुमार के औचक निरीक्षण करके प्रधान लिपिक को काम में सुधार करने की सख्त हिदायत दी है.

प्रभारी पदाधिकारी ने प्रभार से पहले मांगे जवाब, जो अभी तक नहीं आया
प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित डीआरडीए निदेशक ने बंदोबस्त कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार सिन्हा से कहा कि प्रभार रिपोर्ट पर हस्ताक्षर से पहले यह डिटेल बनाकर लायें कि वहां पर कितने कर्मचारी हैं. उनमें कामों का बंटवारा क्या है. कर्मी के मोबाइल नंबर क्या हैं. इस डिटेल को लेकर प्रभार लेनेवाली फाइल बनाकर लायेंगे, तब ठीक रहेगा. अभी तक प्रधान लिपिक इसको लेकर नहीं आये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन