एनवी राजू ने संपत्ति बेच डाली, चार्जशीट दायर होते ही छोड़ा शहर, अब वारंट जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर :सृजन महिला विकास सहयोग समिति की संचालिका मनोरमा देवी व प्रशासनिक अधिकारियों से नजदीकी बनानेवाले ओड़िशा के रहनेवाले एनवी राजू के खिलाफ सीबीआइ विशेष कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया. मगर इन तमाम प्रक्रियाओं के बीच भागलपुर में अपना सब कुछ बेचकर राजू ओड़िशा जाने में सफल रहा. कहा जाता है कि मनोरमा देवी […]
विज्ञापन
भागलपुर :सृजन महिला विकास सहयोग समिति की संचालिका मनोरमा देवी व प्रशासनिक अधिकारियों से नजदीकी बनानेवाले ओड़िशा के रहनेवाले एनवी राजू के खिलाफ सीबीआइ विशेष कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया. मगर इन तमाम प्रक्रियाओं के बीच भागलपुर में अपना सब कुछ बेचकर राजू ओड़िशा जाने में सफल रहा. कहा जाता है कि मनोरमा देवी की मौत के बाद सबसे पहले राजू को ही घोटाले के पर्दाफाश का आभास हुआ था. उसने धीरे-धीरे अपनी संपत्ति शहर से बेच डाली. सीबीआइ ने 26 फरवरी को चार्जशीट दायर किया तो उसी दिन से एनवी राजू गायब हो गये.
ओड़िशा की तिकड़ी के माध्यम से किया कमाल : सरकारी राशि को किस तरह से सृजन समिति के माध्यम से बाजार में लाया जाये, यह काम आरोपित राजू की बनायी गयी ‘ओड़िशा की तिकड़ी’ ने किया. इसमें उनके अलावा एक डीएम व बैंक अधिकारी थे. एक डीएम के समय तो एनवी राजू समाहरणालय परिसर में प्रत्येक दिन नजर आता था.
ओड़िशा के होने के कारण उसकी संबंधित डीएम से नजदीकी हो गयी थी. तभी तो उसने पूर्व डीएम केपी रमैया केहस्ताक्षर वाली चिट्ठी विभिन्न प्रखंड में भिजवा दिया. इस आदेश में सभी सरकारी विभागों को सृजन महिला विकास सहयोग समिति में खाता खोलने का उल्लेख हुआ. खासकर उन विभागों पर दबाव अधिक डाला गया, जिनकी सरकारी राशि को खर्च होने में काफी देरी लगती है, ताकि उस राशि को बाजार में लगा दिया जाये और इसका अता-पता भी नहीं लगे. तिकड़ी के एक मास्टरमाइंड जीबी पंडा एक बैंक के बड़े अधिकारी हुआ करते थे.
नजारत से 15 करोड़ की निकासी में पूर्व डीएम वंदना प्रेयसी ���ा फर्जी हस्ताक्षर किया : जिला नजारत के अवैध निकासी की जांच कर रही टीम ने 15 करोड़ के अवैध निकासी के चेक संख्या 005923 में पाया कि इस पर पूर्व डीएम वंदना प्रेयसी के हस्ताक्षर हैं. इस हस्ताक्षर की एफएसएल से जांच करवायी गयी तो पाया कि कलिंगा सेल्स के संचालक एनवी राजू की डीएम वाले हस्ताक्षर की लिखावट है. बैंक की तरफ से उक्त चेक को जारी नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










