लाश फेंकने का सेफ जोन बन गया है सरधो बहियार
सबौर :पूर्व में भी बाहर से कई लाशों को सरधो बहियार एवं सबौर जमसी पथ पर ललमटिया के आसपास फेंका जा चुका है. लोदीपुर थाना से जमसी एवं जमसी से भिट्ठी तक पथ रात में सुनसान हो जाता है. अपराधी इसका फायदा उठाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सबौर और लोदीपुर दोनों थाना क्षेत्र […]
सबौर :पूर्व में भी बाहर से कई लाशों को सरधो बहियार एवं सबौर जमसी पथ पर ललमटिया के आसपास फेंका जा चुका है. लोदीपुर थाना से जमसी एवं जमसी से भिट्ठी तक पथ रात में सुनसान हो जाता है. अपराधी इसका फायदा उठाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सबौर और लोदीपुर दोनों थाना क्षेत्र की सीमा पड़ने से गश्ती गाड़ी नहीं के बराबर दिखती है.
आपके शहर में
बता दें कि सरधो के पास ही लोदीपुर थाना क्षेत्र में कोढ़ा गेट के पास से सड़क किनारे झाड़ियों से नाथनगर निवासी परदेशी यादव का शव बरामद किया गया था. इसके अलावा लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित बगीचे में एक कुएं से अज्ञात शव मिला था. शव की पहचान मुंगेर जिला के तारापुर निवासी एक युवक के रूप में की गयी थी. माना जा रहा था कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को इलाके में लाकर फेंक दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए