खुले में मांस बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, आज से माइकिंग भी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : शहर में खुले में मांस-मछली की बिक्री और बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों पर निगम बड़े निर्णय की तैयारी में है. इनकी बिक्री ढक कर बेचने को लेकर शुक्रवार से नगर निगम द्वारा माइकिंग किया जायेगा. गुरुवार को प्रभात खबर में छपी खबर पर उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने संज्ञान […]

विज्ञापन

भागलपुर : शहर में खुले में मांस-मछली की बिक्री और बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों पर निगम बड़े निर्णय की तैयारी में है. इनकी बिक्री ढक कर बेचने को लेकर शुक्रवार से नगर निगम द्वारा माइकिंग किया जायेगा. गुरुवार को प्रभात खबर में छपी खबर पर उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने संज्ञान लेते हुए रोशनी शाखा प्रभारी सह लाइसेंस शाखा प्रभारी प्रदीप झा को माइकिंग करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं, मांस की दुकान के लिए लाइसेंस जारी करने को लेकर बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जायेगा. साथ ही नियम का पालन नहीं करने वाले इन दुकानदारों को निगम नोटिस देने की तैयारी में है.
खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगेगी.
नियम नहीं मानने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. इससे पहले निगम की ओर से माइकिंग की जायेगी. इन दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने को लेकर बोर्ड की बैठक में निर्णय होगा.
सतेंद्र प्रसाद वर्मा, उप नगर आयुक्त .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन