पूर्व नगर आयुक्त के कारण स्मार्ट बनने से चूक गया शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 2:24 AM
विज्ञापन
पूर्व नगर आयुक्त के समय तीन से चार साल के दौरान स्मार्ट सिटी का नहीं हुआ एक भी काम भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने स्मार्ट सिटी के कामकाज व खर्च को लेकर करवायी गयी जिला स्तरीय जांच के बाद जो सरकार को रिपोर्ट भेजी, वह बेहद गंभीर थी. कमिश्नर ने पूर्व नगर आयुक्त […]
विज्ञापन
पूर्व नगर आयुक्त के समय तीन से चार साल के दौरान स्मार्ट सिटी का नहीं हुआ एक भी काम
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने स्मार्ट सिटी के कामकाज व खर्च को लेकर करवायी गयी जिला स्तरीय जांच के बाद जो सरकार को रिपोर्ट भेजी, वह बेहद गंभीर थी. कमिश्नर ने पूर्व नगर आयुक्त के स्मार्ट सिटी के सीइओ पद संभालने से लेकर ट्रांसफर होने से पहले तक के काम पर गंभीर टिप्पणी की.
जांच के दौरान टीम को वित्तीय कागजात नहीं देने, स्मार्ट सिटी के खाता से संबंधित कोई भी अभिलेख व रोकड़ बही नहीं प्रस्तुत करना स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है. स्मार्ट सिटी के नाम पर निदेशक मंडल की मंजूरी को दरकिनार करके डस्टबीन, जेसीबी, सीसीटीवी, एलइडी टीवी, झूला की खरीद की गयी. जांच टीम को खाता की जानकारी नहीं दी और रोकड़ बही भी नहीं दिखाया. जांच के दौरान कुछ भी खरीद को लेकर सवाल-जवाब करने पर यह कहा जाता है कि नगर आयुक्त के कहने पर हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










