कर्मियों को एजेंसी ने दफ्तर बुलाया, कॉल सेंटर बंद

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : शहर के जलापूर्ति व्यवस्था निगम के हाथों में जाने व सभी कार्य से टर्मिनेट होने के बाद एजेंसी अपना लाव-लस्कर समेटने में जुट गयी है. पैन इंडिया एजेंसी ने बरारी वाटर वर्क्स में कार्यरत अपने कर्मियों को आदमपुर कार्यालय वापस बुला लिया है. वाटर वर्क्स के सभी कार्य को अब निगम के जलकल […]

विज्ञापन

भागलपुर : शहर के जलापूर्ति व्यवस्था निगम के हाथों में जाने व सभी कार्य से टर्मिनेट होने के बाद एजेंसी अपना लाव-लस्कर समेटने में जुट गयी है. पैन इंडिया एजेंसी ने बरारी वाटर वर्क्स में कार्यरत अपने कर्मियों को आदमपुर कार्यालय वापस बुला लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
वाटर वर्क्स के सभी कार्य को अब निगम के जलकल कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है. वहीं, निगम कार्यालय स्थित अपने कॉल सेंटर को भी एजेंसी ने बंद कर दिया है. एजेंसी क बिजनेस हेड राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वाटर वर्क्स में काम कर रहे अपने कर्मियों को आदमपुर कार्यालय बुला लिया गया है. एजेंसी अपना-हिसाब किताब कर रही है.
20 टैंकर से शहर में जलापूर्ति कर रहा है निगम : एजेंसी द्वारा टैंकर हटाने के बाद निगम के दस और पीएचइडी के दस टैंकर से शहर में जलापूर्ति की जा रही है. जलकल अधीक्षक ने बताया कि जहां-जहां पानी की कमी है, वहां-वहां टैंकर से पानी की सप्लाइ की जा रही है. जरूरत पड़ी, तो निगम टैंकर की व्यवस्था करेगा.
वार्ड 42 में बोरिंग की मरम्मत
बोरिंग के काम को सोमवार से देख रही निगम द्वारा खराब हुए बोरिंग को ठीक करने काम शुरू कर दिया गया है. वार्ड 42 के महेशपुर मोहल्ले के पास के खराब बोरिंग को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया. बुधवार से वार���ड 41 के बोरिंग को ठीक करने काम किया जायेगा. जलकल अधीक्षक ने बताया कि जहां बोरिंग खराब है, उसे ठीक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वार्ड 42 के बोरिंग को ठीक किया जा रहा है, वार्ड 41 के बोरिंग को आज से ठीक किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन