सरकार को पैन इंडिया के खिलाफ जायेगा पत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में शहरी पेयजल आपूर्ति की समीक्षा भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने शहरी पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान पैन इंडिया द्वारा जलमीनार बनाने की धीमी रफ्तार को लेकर फटकार लगायी. जिस रफ्तार से जलमीनार बन जाना चाहिए, उसके लक्ष्य में उक्त कंपनी काफी पीछे है. डीएम ने पैन इंडिया के खिलाफ […]
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में शहरी पेयजल आपूर्ति की समीक्षा
आपके शहर में
विज्ञापन
भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने शहरी पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान पैन इंडिया द्वारा जलमीनार बनाने की धीमी रफ्तार को लेकर फटकार लगायी. जिस रफ्तार से जलमीनार बन जाना चाहिए, उसके लक्ष्य में उक्त कंपनी काफी पीछे है. डीएम ने पैन इंडिया के खिलाफ सरकार को पत्र लिखने का निर्देश दिया.
इससे पहले पेयजल आपूर्ति मामले में पैन इंडिया के अधिकारियों से बिंदुवार आ रही समस्याओं पर चर्चा की गयी. पैन इंडिया ने पूर्व में दिये निर्देश में अधिकतर पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया.
डीएम ने कहा कि किसी भी तरह से शहर में हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच हो. कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी पेयजल योजना से जुड़े अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के आधार पर काम करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन