एलएलबी नहीं, बीए-एलएलबी की मिले डिग्री, छात्र आंदोलित
Updated at : 21 May 2019 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

टीएनबी लॉ कॉलेज के कई पूर्व छात्र सोमवार को तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो लीलाचंद साहा से मिले भागलपुर : टीएनबी लॉ कॉलेज के कई पूर्व छात्रों ने सोमवार को तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो लीलाचंद साहा से मिलकर एलएलबी की बजाय बीए-एलएलबी डिग्री की मांग की. पूर्व छात्रों ने कुलपति को बताया […]
विज्ञापन
टीएनबी लॉ कॉलेज के कई पूर्व छात्र सोमवार को तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो लीलाचंद साहा से मिले
भागलपुर : टीएनबी लॉ कॉलेज के कई पूर्व छात्रों ने सोमवार को तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो लीलाचंद साहा से मिलकर एलएलबी की बजाय बीए-एलएलबी डिग्री की मांग की. पूर्व छात्रों ने कुलपति को बताया कि लॉ कॉलेज से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया है. हमें बीए एलएलबी की बजाय सिर्फ एलएलबी की डिग्री दी गयी है. इस कारण हम कई स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने वंचित हो रहे हैं.
मामले पर प्रभारी कुलपति ने जल्द इसके निराकरण की बात कही. बता दें कि इंटरमीडिएट के बाद पांच वर्षीय लॉ कोर्स की डिग्री को विश्वविद्यालय ने जारी करना शुरू कर दिया है. 2010 से इस कोर्स को करने वाले छात्रों को बीए एलएलबी की डिग्री दी जा रही है. जबकि 2010 के पहले के छात्रों को एलएलबी की जगह बीए एलएलबी की डिग्री नहीं दी गयी है. जबकि पटना हाइकोर्ट ने सभी सत्र के छात्रों को डिग्री देने का आदेश पारित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




