हॉस्टलों में अवैध कब्जा हटा या नहीं, दें जवाब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : राजभवन ने एक बार फिर से तिलकामांझी विश्वविद्यालय प्रशासन से पीजी हॉस्टलों में अवैध कब्जे को लेकर अपडेट रिपोर्ट मांगी है. राजभवन ने टीएमबीयू से पूछा है कि हॉस्टलों से अवैध कब्जे को हटाया गया है कि नहीं. क्योंकि राजभवन ने ही हस्तक्षेप कर हॉस्टलों में अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश जारी […]
विज्ञापन
भागलपुर : राजभवन ने एक बार फिर से तिलकामांझी विश्वविद्यालय प्रशासन से पीजी हॉस्टलों में अवैध कब्जे को लेकर अपडेट रिपोर्ट मांगी है. राजभवन ने टीएमबीयू से पूछा है कि हॉस्टलों से अवैध कब्जे को हटाया गया है कि नहीं. क्योंकि राजभवन ने ही हस्तक्षेप कर हॉस्टलों में अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश जारी किया था. इस बीच विवि प्रशासन ने पीजी हाॅस्टलाें में रह रहे गेस्ट फैकल्टी काे खाली करने के लिए अाैर तीन दिन का समय दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बता दें कि मामला राजभवन से शुरू हाेकर वापस राजभवन तक फिर से पहुंच गया है. राजभवन ने पिछले साल ही हाॅस्टलाें काे अवैध कब्जे हटाने काे कहा था. साथ ही जिला प्रशासन की मदद लेने का निर्देश दिया था. इसके बाद विवि प्रशासन ने कब्जा हटाने का प्रयास किया. लेकिन, जिला प्रशासन से मदद नहीं मिलने के कारण हाॅस्टलाें से अवैध कब्जा नहीं हट सका.
प्रभारी कुलपति प्राे लीला चंद साहा ने बताया कि राजभवन ने अवैध कब्जे के मामले पर गंभीर है. राजभवन ने टीएमबीयू से इसकी रिपोर्ट मांगी थी, जाे उपलब्ध करा दी गयी है. कुलपति ने बताया कि डीएम अाैर एसएसपी काे भी अवैध कब्जे के संबंध में पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन