ePaper

रिटायर्ड डीडीए के घर लाखों की डकैती

Updated at : 05 Apr 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड डीडीए के घर लाखों की डकैती

कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक और उनकी नौकरानी को कनपट्टी में पिस्टल सटा बनाया बंधक भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मोहल्ले से सटे भीखनपुर फित्ता बाड़ी लेन में गुरुवार दोपहर को सेवानिवृत कृषि विभाग के उप निदेशक(डीडीए) के घर में दिनदहाड़े घुसे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना करीब […]

विज्ञापन

कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक और उनकी नौकरानी को कनपट्टी में पिस्टल सटा बनाया बंधक

भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मोहल्ले से सटे भीखनपुर फित्ता बाड़ी लेन में गुरुवार दोपहर को सेवानिवृत कृषि विभाग के उप निदेशक(डीडीए) के घर में दिनदहाड़े घुसे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना करीब 12.45 बजे की है. पांच की संख्या में घुसे हथियारबंद अपराधी तिलावत (कुरान शरीफ पढ़ना) कर रहे रिटायर्ड डीडीए हाजी अब्दुल मजीद अंसारी को पिस्टल की नोंक पर पहले गमछे और दुपट्टे से बांध दिया और फिर नौकरानी को रस्सी से बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद 20 मिनट तक लूटपाट किया. घटना की सूचना पुलिस को तब हुई जब रिटायर्ड अधिकारी दोपहर करीब दो बजे इशाकचक थाना पहुंचे. घटना की सूचना पाते ही सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु और मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया था.
कृषि विभाग में उपनिदेशक पद से सेवानिवृत हुए हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने बताया कि हर रोज की तरह दोपहर करीब 12.45 बजे वह सामने के कमरे में कुरान शरीफ की तिलावत कर रहे थे. वहीं उनके घर खाना और सफाई का काम करने वाली नौकरानी उसी कमरे में झाड़ू लगा रही थी. तभी अचानक नकाब पहने पांच लोग उनके घर में घुस गये.
घर में घुसे अपराधियों ने पहले घर के बाहर मेन गेट को बंद किया और फिर सामने के कमरे के दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने रिटायर्ड डीडीए और नौकरानी के कान में पिस्टल सटा दी. एक अपराधी ने रिटायर्ड डीडीए का मुंह समेत हाथ-पैर बांध कर फर्श पर उल्टा लिटा दिया. इसके बाद अपराधी उनकी नौकरानी बीबी किश्वरी को घर के भीतर लेकर चले गये. उसके भी मुंह और हाथ-पैर को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद अपराधियों ने घर के भीतर मौजूद तीन कमरों को खंगालना शुरू कर दिया. दो कमरे में मौजूद अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे नकद और गहनों को निकाल लिया. पूरी घटना के दौरान एक अपराधी हथियार लेकर उनके पास ही खड़ा रहा. जबकि अन्य चार अपराधी घर के भीतर लूटपाट करते रहे. करीब 20 मिनट तक लूटपाट के बाद अपराधी घर को बाहर से बंद कर निकल गये.
कुछ देर बाद जब रिटायर्ड डीडीए के एक परिचित घर पहुंचे तो उन्होंने घर के दरवाजे को बंद पाया. दरवाजे को खोलने पर उन्होंने रिटायर्ड डीडीए को बंधा पाया. उन्हें खोलने पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद रिटायर्ड डीडीए ने डकैती की घटना को लेकर एक आवेदन बनाया और इशाकचक थाना पहुंचे. जहां पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वे फौरन घटनास्थल पहुंचे और वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन