गंगा के मुख्यधार से वाटर वर्क्स तक लाया जायेगा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2019 6:33 AM
भागलपुर : गंगा के मुख्य धार से वाटर वर्क्स तक कैसे पानी लाया जाये इसको लेकर गुरुवार को बुडको,पैन इंडिया के अधिकारियों ने बाबूपुर माेड़ के आगे डीपीएस स्कूल के पास गंगा के मुख्य धार को जाकर देखा. यहां से मुख्य धार के पानी को बरारी वाटर वर्क्स तक किस तरह लाया जाये, इसको लेकर […]
भागलपुर : गंगा के मुख्य धार से वाटर वर्क्स तक कैसे पानी लाया जाये इसको लेकर गुरुवार को बुडको,पैन इंडिया के अधिकारियों ने बाबूपुर माेड़ के आगे डीपीएस स्कूल के पास गंगा के मुख्य धार को जाकर देखा. यहां से मुख्य धार के पानी को बरारी वाटर वर्क्स तक किस तरह लाया जाये, इसको लेकर टीम पैदल ही गंगा किनारे होते पुल घाट तक आयी.
करीब आधे घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों की टीम ने पैदल ही गंगा किनारे के रास्ते पुल तक निरीक्षण किया. यह पहली बार हुआ कि मुख्य धार के पानी को कैसे लाया जाये, इसको लेकर अधिकारियों की टीम ने पैदल निरीक्षण किया. इसके पहले भी मुख्य धार से इंटक वेल तक कैसे पानी लाया जाये, इसको लेकर निरीक्षण किया गया था.
निरीक्षण में बुडको के सहायक अभियंता कुमार पुष्पेश, अंजनी कुमार, पैन इंडिया के बिजनेस हेड राजीव कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी थे. गुरुवार को बुडको के कार्यपालक अभियंता ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर निरीक्षण को लेकर जानकारी दी. नगर आयुक्त ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्रधान सचिव को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










