अंदर चकाचक, बाहर फेंक रहे कचरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 2:36 AM
भागलपुर : प्रधान सचिव के निर्देश पर एक माह की तैयारी के बाद सरकारी अस्पताल में सोमवार से स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हो गया. सदर अस्पताल से लेकर मायागंज अस्पताल में अंदर बाहर सफाई की पूरी व्यवस्था थी. सुबह ही जेएलएनएमसीएच के अंदर का कचरा परिसर के पीछे फेंक दिया गया. इस कचरे से काम की […]
भागलपुर : प्रधान सचिव के निर्देश पर एक माह की तैयारी के बाद सरकारी अस्पताल में सोमवार से स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हो गया. सदर अस्पताल से लेकर मायागंज अस्पताल में अंदर बाहर सफाई की पूरी व्यवस्था थी. सुबह ही जेएलएनएमसीएच के अंदर का कचरा परिसर के पीछे फेंक दिया गया. इस कचरे से काम की चीज खोजने के लिए सिनर्जी कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों को यहां लगा रखा है.
जो संक्रमित सूई, कॉटन और अन्य चीजों के बीच से कंपनी के काम की चीज को खोज कर निकालते हैं. इन्हें इस बात जानकारी भी है कि सूई अगर पैर में चुभ गयी तो संक्रमण हो सकता है. इसके बाद भी चप्पल पहन कर वे काम करने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










