खोजी कुत्ते ने की बम विस्फोट मामले की जांच

गोराडीह : थाना क्षेत्र के सोनूडीह में गुरुवार को बम विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने के मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है. शनिवार को पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की. हालांकि जांच में कुछ बरामद नहीं हुआ. पुलिस कुछ कपड़े, बम के अवशेष के कण व […]
गोराडीह : थाना क्षेत्र के सोनूडीह में गुरुवार को बम विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने के मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है. शनिवार को पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की. हालांकि जांच में कुछ बरामद नहीं हुआ. पुलिस कुछ कपड़े, बम के अवशेष के कण व अन्य सामानों सैंपल के रूप में जांच के लिये अपने साथ ले गयी.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. बता दें कि गुरुवार को सोनूडीह गांव के गोपाल ठाकुर के अर्द्धनिर्मित घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया था, जिसमें गोपाल ठाकुर, फंटूस ठाकुर व प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायलों का मायागंज में पुलिस अभिरक्षा इलाज चल रहा है. तीनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




