भागलपुर : बगीचा में फेंका मिला प्लॉटर का शव, चेहरे-सीने में मारी गयी थी गोलियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2019 5:36 PM
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बरहपुरा के रहने वाले प्लॉटर मकशूर वाहिदी उर्फ शब्बी का शव सोमवार सुबह 6 बजे सबौर थाना क्षेत्र के बंसिटीकर स्थित अनवर के आम के बगीचे में मिला. मृतक को दो गोली मारी गयी थी, एक चेहरे पर और दूसरा सीने में. वही गुप्तांगों में भी जख्म के निशान […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बरहपुरा के रहने वाले प्लॉटर मकशूर वाहिदी उर्फ शब्बी का शव सोमवार सुबह 6 बजे सबौर थाना क्षेत्र के बंसिटीकर स्थित अनवर के आम के बगीचे में मिला. मृतक को दो गोली मारी गयी थी, एक चेहरे पर और दूसरा सीने में. वही गुप्तांगों में भी जख्म के निशान मिले. शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी लॉ एंड आॅर्डर समेत 4 थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम आये मृतक शब्बी के बेटे मो मेज ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे उनके पिता के नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था. जिसके बाद वह अपनी हरे रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल से कही निकल गये. रात करीब 11 बजे तक जब जब उनके पिता नहीं लौटे तो परिजनों ने शब्बी के मोबाइल पर फोन किया, पर मोबाइल स्विच ऑफ आया.
वहीं, सुबह करीब 6 बजे मोहल्ले के ही दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे और उन्होंने बताया की उनके पिता का शव बंसिटीकर बगीचे में पड़ा हुआ है. खबर लिखे जाने तक मामले में परिजनों द्वारा केस दर्ज नहीं कराया गया था.
पुलिस जांच में जगतपुर की जमीन से जुड़े वजह की बात
घटना संज्ञान में आने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. देर शाम तक हुए जांच में मामला जगतपुर की एक जमीन में हुए प्लाटिंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस पैसों के लेन देन से भी मामले को जोड़कर देख रही है. इधर, कुछ लोग पारिवारिक कारणों की भी बात करते नजर आये. बता दें कि एक जमीन मामले को लेकर ही कुछ दिन पूर्व शब्बी ने सीजेएम कोर्ट में नलसीवाद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










