शराब तस्करों के विरुद्ध इशाकचक व तिलकामांझी में की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : इशाकचक पुलिस, तिलकामांझी पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को इशाकचक और तिलकामांझी के विभिन्न इलाकों में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. 18 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद कर 100 से भी अधिक लीटर ताड़ी को नष्ट किया. छापेमारी के दौरान […]

विज्ञापन

भागलपुर : इशाकचक पुलिस, तिलकामांझी पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को इशाकचक और तिलकामांझी के विभिन्न इलाकों में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. 18 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद कर 100 से भी अधिक लीटर ताड़ी को नष्ट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव, तिलकामांझी पुलिस के पदाधिकारी और जवान समेत उत्पाद विभाग के एसआइ छापेमारी में अपने दलबल के साथ मौजूद थे. छापेमारी करते पुलिस पहले इशाकचक पासी टोला पहुंची. जहां उन्होंने टुनटुन चौधरी और राहुल चौधरी के घर में बनाने की प्रक्रिया में जमीन में दबे 15 लीटर अर्धनिर्मित और तीन लीटर निर्मित देसी शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया. इस दौरान टुनटुन चौधरी और राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मुंदीचक इलाके में पहुंची, जहां पासी टोला में छापेमारी की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन