ePaper

सुलतानगंज : पुआल के टाल में लगी आग, जिंदा जला बच्चा

Updated at : 04 Feb 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज :  पुआल के टाल में लगी आग, जिंदा जला बच्चा

सुलतानगंज : भीरखूर्द पंचायत के वार्ड चार के कुमारपुर में रविवार को एक पुआल के टाल में आग लग गयी. आग की चपेट में विष्णुदेव दास का पांच वर्षीय बेटा रवि आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां गीता देवी चिल्लाती रही, लेकिन जबतक लोगों […]

विज्ञापन

सुलतानगंज : भीरखूर्द पंचायत के वार्ड चार के कुमारपुर में रविवार को एक पुआल के टाल में आग लग गयी. आग की चपेट में विष्णुदेव दास का पांच वर्षीय बेटा रवि आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां गीता देवी चिल्लाती रही, लेकिन जबतक लोगों ने उसे निकाला उसकी मौत हो चुकी थी.

आग इतनी भीषण थी कि गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग बुझायी. सूचना मिलने पर थाना से पुलिस पहुंची. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक शव उठाने नहीं दिया. ग्रामीणों का कहना था कि सीओ को जानकारी देने पर वह टालमटोल करने लगे. बाद में सीओ शशिकांत कुमार भी गांव पहुंचे.

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. मुखिया संजीव सुमन ने पीड़ित परिवार को बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृत बच्चे का पिता दिव्यांग है. वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. जिस समय आग लगी, बच्चे की मां धान कुटाने गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन